
खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्रवाई
रतवा रोड पर संचालित डेयरी से 35 किग्रा. मावा एवं 28 लीटर रिफाइंड ऑयल जप्त
कलेक्टर भिण्ड श्री पवन कुमार जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावा निर्माण यूनिटों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने नायब तहसीलदार श्री बलबीर सिंह भदौरिया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी के साथ मौ क्षेत्र की डेयरी का निरीक्षण किया।
ग्राम गुमारा में मेहताब सिंह गुर्जर की डेयररी से मावा एवं घी के नमूने लेकर टीम रतवा रोड पर स्थित हरिराम राठौर की डेयरी पर पहुंची जहां दूध में रिफाइंड तेल और वनस्पति को मिलाकर मावा निर्माण किया जा रहा था मौके पर टीम ने मावा एवं रिफाइंड तेल व वनस्पति के मिश्रण का नमूना लेकर 35 किलोग्राम मावा एवं 28 लीटर रिफाइंड ऑयल व वनस्पति जप्त किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने शिकायत के आधार पर ग्राम रावतपुरा में पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। ग्राम रावतपुरा में संजीव त्रिपाठी उर्फ पंकज त्रिपाठी के त्रिपाठी किराना स्टोर से प्रगति टेस्ट नमक का नमूना, मुनेश कुशवाह निवासी ग्राम बिजोरा से बर्फी का नमूना, अतर सिंह परिहार से बेसन के लड्डू का नमूना लेकर प्रेम नारायण गुप्ता उर्फ पिंटू की दुकान का भी निरीक्षण किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Gormi, Bhind | Oct 23, 2026