
7 अक्टूबर को आयोजित होगी सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा
---
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री का होगा संबोधन
----
जिले में "सेवा ज्योति यात्रा" एवं "विकसित भारत" संकल्प सभा का जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अक्टूबर को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को दोहराया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों एवं नागरिकों का आगमन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा देशभक्ति गीतों का वादन, वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 9:45 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री जी द्वारा “विकसित भारत @2047” के लिए उपस्थित जनसमुदाय को सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा "सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित" की जाएगी। सुबह 11:05 बजे राष्ट्रगान होगा तथा 11:10 बजे सेवा ज्योति यात्राओं क प्रस्थान कराया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa