🚨 अतरौलिया में 22.5 लाख की लागत से बनी RCC सड़क का लोकार्पण
अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगितपुर के पखुवाड़ीह गांव में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत 22.5 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर नवनिर्मित RCC सड़क का लोकार्पण किया गया।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव की मौजूदगी में गांव की नन्ही बच्चियों ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में विधायक ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर निशाना साधा।
वहीं, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता बताते हुए सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली सुविधा की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📍 स्थान: पखुवाड़ीह, मंगितपुर, अतरौलिया, आजमगढ़
#Azamgarh #Atrauliya #SangramYadav #RCCRoad #Development #UPNews #LocalNews #AzamgarhNews