
आज के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें |
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में औरंगाबाद जिला प्रशासन की प्रमुख पहलें
📰 प्रमुख समाचार:
• आज नगर भवन में विशेष सोलर मेला का आयोजन, पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत ऑन-द-स्पॉट आवेदन, तकनीकी परामर्श एवं सोलर कंपनियों द्वारा मार्गदर्शन।
• पीएम सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिकाधिक पात्र परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
• जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने Ease of Doing Business के 308 सुधार बिंदुओं का 30 अगस्त तक शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
• मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में निवेश को बढ़ावा देने एवं कारोबार को और सुगम बनाने के लिए विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।
• जिला प्रशासन द्वारा निवेश-अनुकूल वातावरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं।
#Aurangabad #DMAbhilashaSharma #PMSuryaGhar #SolarMela #EaseOfDoingBusiness #AurangabadNews #Bihar
Industries Department, Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar