
आबकारी विभाग की कार्रवाई में 63 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी न्यायिक हिरासत में
----
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एवं नवागत जिला आबकारी अधिकारी श्री एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसीक्रम में 14 जुलाई 2026 को आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त टीकमगढ़ श्री विजय सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बघाई, थाना खरगापुर में कार्रवाई करते हुए हरिदास राय (42 वर्ष), पिता मातादीन राय, निवासी ग्राम बघाई के कब्जे से 7 पेटी (350 पाव) अवैध देशी प्लेन मदिरा, कुल 63 लीटर, जब्त की। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 26 हजार 600 रुपये है।
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक श्री यशपाल सिंह भदौरिया एवं श्री सतीश सिंह का विशेष योगदान रहा।
जिला आबकारी अधिकारी श्री एन.पी. सिंह ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh