झारखंड की राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं. छात्रों ने साफ कर दिया है कि 18 अगस्त तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तरीके से होगा. आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि अधिकारियों के साथ हुई बातचीत पूरी तरह अनौपचारिक थी और सरकार की ओर से वार्ता को लेकर उन्हें अबतक कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है. हालांकि, आंदोलनकारी छात्रों के रुख को देखते हुए एडीएम और एसडीएम उन्हें मनाने के लिए धरनास्थल पर भी पहुंचे.
Namkum, Ranchi | Aug 16, 2026