महिला मोर्चा ने नवनिर्वाचित पार्षद अनुराधा शर्मा का किया सम्मान
सवाई माधोपुर। नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड 11 से नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद अनुराधा शर्मा का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सम्मान कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुराधा शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 11 में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की आशा शर्मा, सीमा गौत्तम, कृष्णा गुप्ता एवं सावित्री शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने अनुराधा शर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए वार्ड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।