24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 35.07 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
झाबुआ जिले में बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 35.07 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार झाबुआ में 33.40 मि.मी, रामा में 2.30 मि.मी, राणापुर में 48.10 मि.मी, मेघनगर में 13.00 मि.मी, थान्दला में 25.20 मि.मी, पेटलावद में 88.40 मि.मी कुल 210.40 मि.मी वर्षा हुई।
जिले में 01 जून से 07 जुलाई 2026 प्रातः 8 बजे तक 122.57 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के झाबुआ में 143.40 मि.मी, रामा में 126.60 मि.मी, राणापुर में 111.50 मि.मी, मेघनगर में 86.00 मि.मी, थान्दला में 101.60 मि.मी, पेटलावद में 166.30 मि.मी कुल 735.40 मि.मी दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 353.35 मिलीमीटर थी। उक्त जानकारी अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP