बसंत सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, मां काली मंदिर में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना
▪️ दुमका विधायक बसंत सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा की।
▪️ मसलिया प्रखंड के नयाडीह गांव स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
▪️ विधायक की माता के निधन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना से क्षेत्र में समर्थकों के बीच चिंता का माहौल है। बताया गया है कि विधायक फिलहाल सिंगापुर में हैं।
▪️ पूजा में शामिल लोगों ने मां काली से विधायक को कठिन समय से उबरने की शक्ति, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की।
#Dumka #BasantSoren #JharkhandNews #MaaKaliTemple #PrayersForRecovery