Public App Logo
समाजसेवी सुशील कुमार को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। सुशील कुमार लंबे समय से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, PGI सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने तथा कोविड जैसे संकट के समय भूखे लोगों और बेसहारा पशुओं को भोजन उपलब्ध कराने जैसे सराहनीय कार्यों में सक्रिय रहे हैं। विश्वविद्यालय में कार्यरत रहते हुए भी उन्होंने विद्यार्थियों की मदद और मार्गदर्शन के लिए निरंतर योगदान दिया। उनकी जनसेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। #panchkulanews #chandigarhnews #tricitynews #panchkulasocialmedia - Panchkula News