
सूरजगढ़ में 25 में से 11 निर्दलीय, भाजपा को 8 और कांग्रेस को मिलीं 6 सीटें
सूरजगढ़ (यशदीप खबर)। नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद 25 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला। चुनाव में 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने 6 वार्डों में जीत हासिल की। सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर 14 में रहा। यहां निर्दलीय महेंद्र सैनी ने निर्दलीय नवाब मोहम्मद को महज 1 वोट से हराया। महेंद्र सैनी को 121 और नवाब मोहम्मद को 120 वोट मिले। इसके अलावा वार्ड 15 में जीत का अंतर 7 वोट और वार्ड 2 में 8 वोट रहा। वहीं, सबसे बड़ी जीत और सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड वार्ड 23 में भाजपा के रुकमानन्द सैनी के नाम रहा। उन्होंने 474 वोट हासिल किए और निर्दलीय बाबूलाल सैनी को 355 वोटों के बड़े अंतर से हराया। बाबूलाल सैनी को 119 वोट मिले।
वार्डवार चुनाव परिणाम
वार्ड 1 में निर्दलीय आकाश नायक ने 248 मत प्राप्त कर कांग्रेस के लालचद (157 मत) को 91 मतों से हराया, वार्ड 2 में कांग्रेस की सुमन ने 320 मत पाकर निर्दलीय अनीता देवी (312 मत) को 8 मतों से पराजित किया, वार्ड 3 में कांग्रेस के राहुल ने 170 मत हासिल कर निर्दलीय राजू देवी (81 मत) को 89 मतों से हराया, वार्ड 4 में भाजपा के संजय गोयल ने 466 मत लेकर कांग्रेस के रूपचद (225 मत) को 241 मतों से हराया, वार्ड 5 में भाजपा की पुष्पा देवी गुप्ता ने 394 मत प्राप्त कर निर्दलीय गिन्नी देवी गोयल (210 मत) को 184 मतों से पराजित किया, वार्ड 6 में भाजपा के नदलाल ने 232 मत पाकर कांग्रेस के ओमप्रकाश महला (150 मत) को 82 मतों से हराया, वार्ड 7 में कांग्रेस के महमूद रफीक ने 337 मत हासिल कर निर्दलीय आरिफ कुरेशी (267 मत) को 70 मतों से हराया, वार्ड 8 में निर्दलीय लक्ष्मी देवी ने 239 मत लेकर कांग्रेस की सुविता (164 मत) को 75 मतों से पराजित किया, वार्ड 9 में निर्दलीय राहुल कुमार ने 118 मत प्राप्त कर कांग्रेस के विजय कुमार चंदेलिया (108 मत) को 10 मतों से हराया, वार्ड 10 में निर्दलीय फूलचन्द ने 256 मत पाकर निर्दलीय गिरधारी लाल (168 मत) को 88 मतों से हराया, वार्ड 11 में कांग्रेस के मनोज कुमार ने 190 मत हासिल कर निर्दलीय अंजनी कुमार (161 मत) को 29 मतों से पराजित किया, वार्ड 12 में कांग्रेस की रेणु कुमारी ने 193 मत लेकर भाजपा की कविता देवी (152 मत) को 41 मतों से हराया, वार्ड 13 में निर्दलीय सुनिता देवी ने 164 मत प्राप्त कर भाजपा की कविता (110 मत) को 54 मतों से हराया, वार्ड 14 में निर्दलीय महेद्र सैनी ने 121 मत पाकर निर्दलीय नवाब मोहम्मद (120 मत) को रोमांचक मुकाबले में मात्र 1 मत से पराजित किया, वार्ड 15 में निर्दलीय अशोक कुमार ने 196 मत हासिल कर कांग्रेस के महावीर (189 मत) को 7 मतों के करीबी अंतर से हराया, वार्ड 16 में कांग्रेस के योगेश सोनी ने 326 मत लेकर निर्दलीय नरेश कुमार (229 मत) को 97 मतों से हराया, वार्ड 17 में भाजपा की कलावती ने 99 मत प्राप्त कर कांग्रेस की सुनिता (78 मत) को 21 मतों से पराजित किया, वार्ड 18 में भाजपा के नरेश कुमार ने 204 मत पाकर निर्दलीय विक्रम कुमार (187 मत) को 17 मतों से हराया, वार्ड 19 में निर्दलीय अनूप कनोडिया ने 206 मत हासिल कर कांग्रेस के मनोज शर्मा (164 मत) को 42 मतों से हराया, वार्ड 20 में भाजपा की पार्वती देवी ने 113 मत लेकर निर्दलीय श्रवणी देवी (83 मत) को 30 मतों से पराजित किया, वार्ड 21 में भाजपा की सविता देवी ने 318 मत प्राप्त कर निर्दलीय सीता सैनी (306 मत) को 12 मतों से हराया, वार्ड 22 में निर्दलीय सजय कुमार ने 247 मत पाकर कांग्रेस के होशियार सिंह (172 मत) को 75 मतों से हराया, वार्ड 23 में भाजपा के रुकमानन्द सैनी ने 474 मत हासिल कर निर्दलीय बाबु लाल सैनी (119 मत) को 355 मतों के भारी अंतर से पराजित किया, वार्ड 24 में निर्दलीय सुरेश कुमार ने 189 मत लेकर निर्दलीय नरेन्द्र कुमार (166 मत) को 23 मतों से हराया, वार्ड 25 में निर्दलीय नरेन्द्र सिंह ने 435 मत प्राप्त कर निर्दलीय दुलीचंद (330 मत) को 105 मतों से पराजित किया।
चुनाव की खास बातें
- निर्दलीय - 11 वार्ड
- भाजपा - 8 वार्ड
- कांग्रेस - 6 वार्ड
- सबसे बड़ी जीत - वार्ड 23 में भाजपा के रुकमानन्द सैनी, 355 वोट
- सर्वाधिक वोट - रुकमानन्द सैनी, 474 वोट
- सबसे करीबी मुकाबला - वार्ड 14, महेंद्र सैनी की 1 वोट से जीत
- दूसरा करीबी मुकाबला - वार्ड 15, 7 वोट
- तीसरा करीबी मुकाबला - वार्ड 2, 8 वोट
दिगगज हारे - महावीर सैनी कांग्रेस
-------------------
#सूरजगढ़ #सूरजगढ़_नगरपालिका_चुनाव #सूरजगढ़_चुनाव_परिणाम #चुनाव_परिणाम #नगरपालिका_चुनाव #निर्दलीय #भाजपा #कांग्रेस #राजस्थान_न्यूज़ #झुंझुनूं #यशदीप_खबर #यशदीपखबर #Surajgarh #ElectionResult #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews #SurajgarhNews