बेगूसराय जिले के बलिया अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में अंचल कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
अपने संबोधन में सीओ रवि कुमार ने कहा कि बलिया में उनकी पहली पोस्टिंग थी, इसलिए यह स्थान उनके लिए हमेशा विशेष रहेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों से जो स्नेह, सहयोग एवं सम्मान मिला, वह जीवनभर यादगार रहेगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बलिया की मधुर स्मृतियाँ हमेशा उनके साथ रहेंगी।