सिरसा संदेश विशेष रिपोर्ट। पॉडकास्ट की ग्लोबल दुनिया में भारत के युवाओं ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हाल ही में सामने आए YouTube सब्सक्राइबर आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े पॉडकास्टर्स की इस प्रतिष्ठित सूची में राज शामानी ने 22.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि रणवीर अल्लाहबादिया 11.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे स्थान पर अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। जो रोगन और स्टीवन बार्टलेट जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के बीच भारतीय क्रिएटर्स की यह सफलता डिजिटल इंडिया की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।
नोट: यह सूची एकत्रित किए गए YouTube सब्सक्राइबर आंकड़ों पर आधारित है।
#rajshamani #ranveerallahbadia #podcastworld #digitalindia #sirsasandesh
Sirsa, Sirsa | Nov 18, 2026