जमुई में 1,331 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार || Jamui Hunt Media
• Report: Abhishek Kumar Jha : उत्पाद पुलिस ने चकाई चेक पोस्ट के पास खपड़िया में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप से 1,331.280 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। आसनसोल निवासी तस्कर कोशिक पासवान को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना पर नाकेबंदी कर वाहन की तलाशी में ‘एल-चापो एक्स्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की’ की 146 पेटी, 1,752 बोतल (1,314 लीटर) और ‘जॉर्ज विलियम एक्स्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की’ की 96 बोतल (17.280 लीटर) बरामद हुईं। शराब बेतिया ले जाई जा रही थी। वाहन जब्त कर बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस नेटवर्क के सरगना की तलाश कर रही है।
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026