
पुलिस कांस्टेबल भर्ती – शारीरिक मानक परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST एवं PET) का कार्यक्रम जारी
Kullu Times
जिला कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test- PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test- PET) का आयोजन दिनांक 12.11.2026 से 17.11.2026 तक पुलिस लाइन, वाशिंग, जिला कुल्लू में किया जाएगा।
परीक्षा का दिनवार कार्यक्रम एवं संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर निम्नानुसार हैं:
दिनांक 12.11.2026 – 1,500 पुरुष अभ्यर्थी
रोल नंबर: 80033088 से 80034587 तक।
दिनांक 13.11.2026 – 1,500 पुरुष अभ्यर्थी
रोल नंबर: 80034588 से 80036087 तक।
दिनांक 14.11.2026 – 798 पुरुष एवं 383 महिला अभ्यर्थी
• पुरुष रोल नंबर: 80036088 से 80036885 तक।
• महिला रोल नंबर: 90011369 से 90011751 तक।
दिनांक 15.11.2026 – 1,500 महिला अभ्यर्थी
रोल नंबर: 90011752 से 90013251 तक।
दिनांक 16.11.2026 – आरक्षित दिवस (Reserve Day)
दिनांक 17.11.2026 – आरक्षित दिवस (Reserve Day)
रिपोर्टिंग समय: प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश
1. अभ्यर्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
2. परीक्षा स्थल पर मोबाइल फोन, सामान एवं कीमती वस्तुएं लाना प्रतिबंधित रहेगा।
3. सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट तथा सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।
4. अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें तथा भर्ती प्रक्रिया के दौरान जारी निर्देशों का पालन करें।
जिला पुलिस कुल्लू सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील करती है कि वे अपने निर्धारित दिन एवं समय के अनुसार ही परीक्षा में शामिल हों तथा परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग करें।
Kullu Police
Kullu, Kullu | Nov 10, 2026