
जननायक जनता पार्टी पंचकूला के नेताओं ने पुलिस आयुक्त पंकज नैन से की मुलाकात।
जिले में बेहतर कानून व्यवस्था करने बारे उनसे की अपील।
पंचकूला, 12 जून: ज़ननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा एवं हल्का अध्यक्ष व पूर्व पार्षद राजेश निषाद ने आज पंचकूला के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पंकज नैन से मुलाकात की और उनकी पंचकूला में नियुक्ति होने पर स्वागत किया तथा मुबारकबाद दी। इस मोके पर जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं उनके साथ आए जजपा नेताओं ने उनके साथ ज़िला पंचकूला की कानून व्यवस्था बारे चर्चा की ।जजपा नेताओं ने पिछले दिनों जिले में हुई वारदातों में शामिल गुंडा तत्वों की तुरंत धरपकड़ तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर पंचकूला पुलिस एवं पुलिस आयुक्त द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की। जजपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त के समक्ष जिले में नशा बेचने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने बारे अपील की इसके अतिरिक्त उन से पंचकूला शहर में जगह जगह फैले हुए भिखारियों की संख्या पर लगाम लगाने , आम जनता के साथ धोखाधड़ी करने वालों, चोरी,चैन स्नैचिंग करने वालों तथा गुंडा तत्वों पर शिकंजा कसने बारे भी सख्त कार्रवाई अम्ल में लाने की बात की।
पंचकूला पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने जजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि पंचकूला में कानून व्यवस्था को हर हालत में मजबूती से कायम रखा जाएगा , नशे बेचने वालों एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों की ज़िला पंचकूला में कोई जगह नहीं है ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि पुलिस आयुक्त पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस पूरे क्षेत्र में नशा बेचने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही करके उनके नेटवर्क को धराशायी कर देगी। इसके अलावा पुलिस पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती के साथ लागू करेगी ताकि शहर एवं क्षेत्र की आम जनता शांति से अपना जीवन यापन कर सके।
Ambala, Ambala | Jun 12, 2026