
घर के सामने से बाइक चोरी, 300 मीटर दूर ले जाकर लगा दी आग! CCTV में कैद हुई आखिरी झलक
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे में चोरों ने पहले घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की और फिर उसे करीब 300 मीटर दूर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। रात में बाइक से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
मस्जिद तिराहे के सामने रहने वाले नजीर खान पुत्र मुनीर खान की मोटरसाइकिल रविवार रात उनके घर के सामने खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 11 बजे तक बाइक घर के सामने खड़ी दिखाई दे रही है। इसके बाद अज्ञात चोर बाइक चोरी कर दीक्षित मुहाल के पास ले गए, जहां उसे आग लगा दी गई।
आग की लपटें तेज होने पर पास में रहने वाले निश्चल दीक्षित घर से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल जलती हुई दिखाई दी। उन्होंने घटना का वीडियो बनाया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
सुबह नजीर खान को घर के सामने बाइक नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर वह दीक्षित मुहाल पहुंचे, जहां जली हुई मोटरसाइकिल देखकर उसकी पहचान अपनी बाइक के रूप में की। इसके बाद उन्होंने कोतवाली मुस्करा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा प्रभारी सुदेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Rath Times की स्थानीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए पेज को Follow जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like और Share करें।
💬 आपकी राय क्या है? संक्षिप्त और गरिमापूर्ण शब्दों में Comment करें।
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Sep 30, 2026