
#हनुमानगढ़_रावतसर_नेहरा वाली ढाणी के गोस्वामी मावा भंडार पर एक लाख रुपये का जुर्माना
मिश्रित दूध का नमूना जांच में अमानक मिलने पर न्याय निर्णयन अधिकारी ने सुनाया फैसला
संगरिया की आवाज़
#हनुमानगढ़, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़े मामले में रावतसर तहसील के नेहरावाली ढाणी स्थित गोस्वामी मावा भंडार पर एक लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री उम्मेदी लाल मीना ने मिश्रित दूध (मिक्स्ड मिल्क) का नमूना प्रयोगशाला जांच में अमानक पाए जाने पर यह आदेश दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 25 अक्टूबर, 2024 को गोस्वामी मावा भंडार का निरीक्षण कर बिक्री के लिए रखे मिश्रित दूध का नमूना लिया था। इसके उपरांत नमूने को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में दूध का नमूना अमानक पाया गया। इसके बाद संबंधित विक्रेता को नमूने की पुनः जांच करवाने का अवसर भी दिया गया, लेकिन निर्धारित अवधि में रेफरल फूड लैब से जांच के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया।
न्याय निर्णयन अधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 51 के तहत एक लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की। आदेश के अनुसार, राशि निर्णय की तारीख से एक माह के भीतर न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, हनुमानगढ़ के नाम डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करवाकर रसीद प्राप्त करनी होगी।
Vijay Singh Beniwal ✍️
संगरिया की आवाज़।