
आंदोलन का असर दिखने लगा, संघर्ष को सलाम! ✊
सलूणी में विज्ञान संकाय के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे जन आंदोलन और क्रमिक अनशन का प्रभाव अब दिखाई देने लगा है। शिक्षा विभाग द्वारा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के लिए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था लागू करना इस बात का संकेत है कि विद्यार्थियों की आवाज़ को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
हालांकि यह स्थायी समाधान नहीं है, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है। इस संघर्ष में शामिल अभिभावकों, माताओं, विद्यार्थियों और समाज के सभी जागरूक लोगों को सलाम, जिन्होंने शिक्षा के अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की।
उम्मीद है कि विभाग जल्द ही रिक्त पदों पर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति कर स्थायी समाधान भी सुनिश्चित करेगा।
"संघर्ष जारी है, क्योंकि लक्ष्य केवल ऑनलाइन कक्षाएं नहीं, बल्कि स्कूल में पूर्ण शिक्षक स्टाफ की नियुक्ति है।"
Pahadi News Suneel Pahadi
#Salooni #Chamba #SchoolBachaoAndolan #EducationForAll #HimachalPradesh #PahadiNews #SaluteToProtesters #StudentRights #ChambaNews ✊📚🎓
Chamba, Chamba | Jun 22, 2026