
वाल्मीकि बस्ती में पुलिस के सामने धमकियां देना युवक को पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने कथित रूप से मरने-मारने की धमकियां देने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की तथा गिरफ्तार युवक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
कोतवाली थाना पुलिस से गुरुवार रात करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एमवी एक्ट की कार्रवाई और गश्त के लिए चूरू शहर में थी। इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वार्ड संख्या 47 निवासी विनोद कुमार ने रिपोर्ट पेश की। इसी दौरान वहां मौजूद 33 वर्षीय गुलशन कथित तौर पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और पुलिस बुलाने को लेकर नाराजगी जताते हुए किसी को जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी देने लगा।
पुलिस के अनुसार, समझाइश के बावजूद युवक शांत नहीं हुआ और मारपीट पर उतारू रहा। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गुलशन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यदि गिरफ्तारी नहीं की जाती तो वह संज्ञेय अपराध कर सकता था।
#crimenews #folowers #nonfollowers
#follower #postoftheday #trendingnow
#highlightseveryone
Churu, Churu | Aug 21, 2026