Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का होगा विशेष निरीक्षण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचेंगे सारण #सारण: सांसद राजीव प्रताप रूडी के आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मढ़ौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री का विशेष निरीक्षण करेंगे. इस दौरान फैक्ट्री के विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, औद्योगिक विकास और क्षेत्र की भविष्य की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी. जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री पटना से विशेष ट्रेन के माध्यम से सोनपुर होते हुए छपरा पहुंचेंगे. इसके बाद मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का दौरा कर यहां चल रही गतिविधियों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. मढ़ौरा की यह फैक्ट्री भारतीय रेलवे और जनरल इलेक्ट्रिक (GE) की साझेदारी से स्थापित देश की आधुनिक रेल इंजन निर्माण इकाइयों में शामिल है. करीब 200 एकड़ में फैली यह इकाई अत्याधुनिक तकनीक से लैस रेल इंजनों के निर्माण के लिए जानी जाती है. मढ़ौरा फैक्ट्री में तैयार पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का निर्यात इंजन, जिसे अफ्रीकी देश गिनी के लिए बनाया गया था, को 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह निरीक्षण सारण के औद्योगिक विकास और स्थानीय युवाओं के रोजगार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. #MakeInIndia #AtmanirbharBharat #aswinivaishnav #samratchoudhary #chapra #saran #indianrailways #RajivPratapRudy

Chapra, Saran | Jun 18, 2026