कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में भी सीजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। 20 जून को अस्पताल में हुए आठ सीजेरियन ऑपरेशनों में से दो महिलाओं की हालत गंभीर हो गई। इनमें एक प्रसूता की किडनी पर गंभीर असर पड़ा है, जबकि दूसरी की किडनी के साथ लिवर भी प्रभावित हुआ है। दोनों को तत्काल एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार उसी दिन ऑपरेशन करवाने वाली अन्य कुछ प्रसूताओं की तबीयत भी खराब है और उन्हें सेप्टीसीमिया की चपेट में बताया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026