
Ambala Media:"
पी.के.आर. जैन वाटिका के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
अंबाला। पी.के.आर. जैन वाटिका के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मिनी सपरा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कामयाबी उन्हीं के कदम चूमती है, जिनके इरादे मजबूत और हौसले बुलंद होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं पी.के.आर. जैन मैनेजिंग कमेटी के प्रधान श्री धर्मपाल जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में भी खुशी का माहौल रहा।
Ambala, Ambala | Sep 9, 2026