वैशाली एसएसपी कार्यालय में जन शिकायत निवारण कैंप का आयोजन, लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
वैशाली: जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से वैशाली एसएसपी कार्यालय में जन शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने एसएसपी शुभांक मिश्रा के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। एसएसपी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस पहल का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
#VaishaliPolice #SSPShubhangMishra #JanShikayat #PublicGrievance #PoliceAdministration #BiharPolice #Vaishali #Hajipur #YoungIndiaNews #YINNews