गोपालगंज में अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। बीते 24 घंटे में जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 7 शराब तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कार और बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराधियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#गोपालगंज #GopalganjPolice #SPVinayTiwari #PoliceAction #BiharNews #vinaytiwari