छठ महापर्व को लेकर दिघलबैंक में तैयारियां तेज, घाटों का लिया गया जायजा
दिघलबैंक: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर किशनगंज जिले के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, लाइटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने बीडीओ बप्पी ऋषि, सीओ सदानंद कुमार एवं दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने घाटों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की जानकारी ली। प्रशासन का प्रयास है कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।
#ChhathPuja #Dighalbank #Kishanganj #ChhathGhat #BoltaKishanganjNews