Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

CDS चयन से रीतिक चौहान ने बढ़ाया शिलाई समेत मस्तभोज क्षेत्र का गौरव देशआदेश पांवटा साहिब। असिस्टेंट कमांडेंट रीतिक चौहान का CDS (Combined Defence Services) में भी चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। गुड्डी मानपुर पंचायत के उपप्रधान नित्यानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रीतिक चौहान असिस्टेंट कमांडेंट चयन हुआ है। उनके पिता बलवीर चौहान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पी.एस.सी. जाखना में कार्यरत हैं, जबकि माता आशा चौहान गृहणी हैं। माता-पिता के संस्कारों और सहयोग के साथ रीतिक ने कड़ी मेहनत व अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। रीतिक ने CBSE से शिक्षा प्राप्त करने के बाद सेपियन्स स्कूल विकासनगर से अध्ययन किया। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक तथा अंग्रेजी विषय में एमए की शिक्षा हासिल की। रीतिक की सफलता न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए मेहनत, अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। रीतिक चौहान को उज्ज्वल भविष्य एवं गौरवपूर्ण देशसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 11, 2026