*जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*
*बिलासपुर, 15 अगस्त:* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डढ़वाल ने बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर नविश भारद्वाज, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बिलासपुर अक्षी शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर प्रतीक गुप्ता, सिविल न्यायाधीश-सह-जे.एम.एफ.सी., बिलासपुर राघव गुप्ता के अतिरिक्त बार एसोसिएशन के सदस्य, अधिवक्तागण एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
-000-