छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकपुर (गिजिनियादामर) में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां घर के बाहर खेल रहा डेढ़ वर्षीय मासूम दीपक रवि अचानक पास ही स्थित पानी से भरी डबरी में जा गिरा, जिससे डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में थे और मां किसी काम से गांव की सोसाइटी गई हुई थी।
काफी देर तक जब दीपक नजर नहीं आया, तो दादा ने तलाश शुरू की। घर से लगभग 50 मीटर दूर डबरी में मासूम का शव उतराता मिला। आनन-फानन में परिजन उसे रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Balrampur #ChhattisgarhNews #Accident #TragicNews #Ramanujganj #BreakingNews #LocalNews #FatafatNews