किशनगंज :जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में विद्या मंदिर सैनिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व इच्छा साहा ने किया, जबकि टीम के कोच अभय कुमार चौहान रहे। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।