पन्ना में बड़ा हादसा टला! प्रभारी मंत्री की बैठक से लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह के वाहन को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं
पन्ना। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह की बैठक में शामिल होने के बाद अपने गृह ग्राम लुधनी लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह का वाहन शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, एक ओवरलोड ट्रक ने जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद ट्रक दूसरे ट्रक से भी जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह बाल-बाल बच गईं और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि आखिर सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी?
📍 पन्ना-अमानगंज मार्ग | पहली घाटी
🚨 हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष सुरक्षित
#Panna #PannaNews #MeenaRajeSingh #RoadAccident #OverloadedTruck #pradeshvarta #viralreels #LatestNews #PannaNews #MadhyaPradesh