
*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 भारत का शानदार धमाका! श्रीलंका को 124 रन से रौंदकर T20 फाइनल में बनाई जगह!!*
*👉🏾👉🏾 ईशान किशन की तूफानी 80 रन की पारी, भारतीय गेंदबाजों के आगे 45 रन पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम!!*
_एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 46 गेंदों में नाबाद 80 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाकर भारत के स्कोर को मजबूत आधार दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर आउट हुए।170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई और महज 45 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने मुकाबला 124 रन से जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।अब फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला भारत का अगला T20 मुकाबला एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल फाइनल होगा। यह मुकाबला 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे (भारतीय समय) निशिन, जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना निर्धारित है। पाकिस्तान पहले से फाइनल में पहुंच चुका है, इसलिए अब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे!!!_