
करौली, किसान महापंचायत
पांचना बांध के पानी को लेकर गुनेसरी में किसानों की महापंचायत 2 बजे से होगी शुरू
18 गांवों के हजारों किसान महापंचायत में जुटने लगे है लोग
जल संघर्ष समिति वजीरपुर रोड' का हुआ गठन
18-20 सदस्यों की कार्यसमिति संभालेगी कमान
पानी नहीं तो चैन नहीं, 7 जुलाई (सोमवार) को जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा अल्टीमेटम ज्ञापन
प्रशासन को 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम
जानकारी के अनुसार मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की भी दे सकते है चेतावनी
आनंदगढ़ देमाली निवासी महेंद्र सिंह जादौन ने दी जानकारी।
ये है मांग,,समिति का नाम "जल संघर्ष समिति वजीरपुर रोड" रखा जाएगा।
आंदोलन के संचालन हेतु 18–20 सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया जाएगा।
क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट और गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए स्थायी समाधान की मांग।
पेयजल व सिंचाई के लिए पांचना लिफ्ट परियोजना का विस्तार कर क्षेत्र को जोड़ने की प्रमुख मांग।
7 जुलाई (सोमवार) को जिला कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों को समिति की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
21 जुलाई तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 18 गांवों के नेतृत्व में अगले चरण के आंदोलन की रणनीति बनेगी।