वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे विधायक विनोद सुल्तानपुरी, प्रधान अभिषेक सुल्तानपुरी और वीरेंद्र शर्मा (गुगलू)
रिपोर्टर - संदीप तंवर
लोकेशन - कसौली
कसौली। कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान अभिषेक सुल्तानपुरी और वीरेंद्र शर्मा (गुगलू) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की |
माता के दरबार में पहुंचकर तीनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और मां वैष्णो देवी से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने मां के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।