Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

गढ़वा के मंदिर परिसर के पास मांसाहारी भोज की सूचना से बढ़ा तनाव, प्रशासन ने कराई दोनों पक्षों की बैठक (गढ़वा): भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली उत्तरी स्थित लामी शिव मंदिर परिसर के समीप पहलाम के अवसर पर सामूहिक मांसाहारी भोज आयोजित किए जाने की सूचना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर के पास भोज के आयोजन का हिंदू समाज के लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार को भवनाथपुर थाना परिसर में दोनों पक्षों की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए समाधान निकालने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने दोनों समुदायों से छह-छह सदस्यों की समिति गठित कर आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि विरोध के बाद भोज आयोजित करने वाले पक्ष ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होने देने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने सभी से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी विवाद का समाधान कानून और आपसी संवाद के माध्यम से करने की अपील की।#Garhwa #Jharkhand #Bhawnathpur #BreakingNews #GarhwaNews #JharkhandNews #TempleIssue #LocalNews #PeaceCommittee #Administration

Chinia, Garhwa | Jun 30, 2026

MORE NEWS