Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

कांगड़ा : तियारा में हुई लैंडस्लाइड साइट का एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा और एसडीएम कांगड़ा ने किया निरीक्षण। Kangra Express भारी बरसात के चलते तियारा (भड़ियाड़ा ) में लैंडस्लाइड हुई जिससे सड़क के भी क्षतिग्रस्त होने की संभावना हो गई। इसका निरीक्षण करने एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा और एसडीएम कांगड़ा डॉक्टर अंजलि गर्ग पहुंचे। उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए जिससे कि लोगों को असावधानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारी बरसात में नदी नालों के किनारे ना जाए और ऐसी जगह खड़े ना हो जहां पर लैंडस्लाइड का खतरा हो। नायब तहसीलदार रमन कायस्था सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Kangra, Kangra | Aug 12, 2026