
सोलन में युवाओं के चिट्टा सेवन का वीडियो वायरल, चेहरे और गाड़ी का नंबर भी साफ; अब पुलिस कार्रवाई पर नजर
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन से युवाओं के कथित तौर पर चिट्टा सेवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवा चिट्टा का नशा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवाओं के चेहरे और गाड़ी का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि किसी जागरूक व्यक्ति ने युवाओं की इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर लोगों की चिंता भी सामने आ रही है।
हालांकि, वायरल वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसमें दिखाई दे रहे युवाओं की पहचान की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
वीडियो में दिखाई दे रहे युवाओं और वाहन की पहचान स्पष्ट नजर आने के कारण अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है। देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है।
#Solan #HimachalPradesh #Chitta #ViralVideo #Youth #DrugAwareness #Police #HimachalNews #UTHimachal #UTNews