
मादड़ी में जमी कलक्टर की रात्रि चैपाल
सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#viralreelschallenge #vlog #viralpost #udaipur #nonfollowers
उदयपुर, 6 जून। पंचायत समिति फलासिया अंतर्गत ग्राम पंचायत झाड़ोल में शुक्रवार रात को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की रात्रि चैपाल जमी। इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की परिवेदनाओं को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रारंभ में जिला कलक्टर श्री अग्रवाल का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मादड़ी में नवनिर्मित जीएसएस प्रारंभ नहीं होने से विद्युत संबंधी परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही जलापूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन का कार्य अधूरा होने की शिकायत भी रखी। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति को नियमित करने, सड़क के बीच लगे विद्युत पोल हटाने, सीएचसी मादड़ी में मोर्चरी निर्माण, बैंक शाखा खोलने तथा एक वर्ष पूर्व हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करने, मादड़ी में पुलिस चैकी खोलने, मादड़ी से भेरूजी मंदिर मार्ग पर पुलिया निर्माण तथा फलासिया से सागवाड़ा पाल तक डामर सड़क निर्माणआदि को लेकर परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
रात्रि चैपाल में प्रशिक्षु आईएएस मणिमाला एन, जिला परिषद सीईओ विरमाराम, उपखंड अधिकारी कपिल कुमार कोठारी, तहसीलदार अभिषेक दरंगा, विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी एवं एवीवीएनएल के सहायक अभियंता, प्रशासक अंबावी देवी, समाजसेवी जगदीश कसोटा, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र भील, सहायक विकास अधिकारी बाबूलाल महरिया, ग्राम विकास अधिकारी हितेश पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Jun 6, 2026