
#मोबाइल_कोर्ट के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी कब्जा विवाद का निराकरण
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मोबाईल कोर्ट के माध्यम भूमि संबंधित विवादों को आपसी सहमति से निराकरण किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में आज ग्राम मुहांसा तहसील आरोन के आवेदक प्रकाश पुत्र संटू जाति अहिरवार के जनसुनबाई में प्राप्त आवेदन पर मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आरोन श्री सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में ग्राम पटवारी दल सहित मौके पर जाकर आवेदक एवं अनावेदकगण चुन्नीलाल पुत्र हनुमंत सिंह यादव, नेपाल, रामवीर, रतिभान पुत्रगण चुन्नीलाल यादव के मध्य आवेदक की भूमि ग्राम मुहांसा स्थित सर्वे नंबर 134/1/12 रकवा 0.627 हेक्टयर भूमि का कब्जा आवेदक को मोके पर नापकर भूमि चिन्हित कर आवेदक को उसकी भूमि की सीमा बताई जाकर भूमि का कब्जा को सौपा गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।
इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, हल्का पटवारी हरीश राठौर, पटवारी भावना चौहान, पटवारी प्रभात चौरसिया, पुलिस बल चौकी पनवाडी हाट सहित कोटवारगण आवेदक अनावेदकगण एवं मेड़िया कृषक, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner