
हाजीपुर: मंदिर के फर्श पर खून जैसा दिखा, मची अफरा-तफरी
हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सुल्तानपुर हाई स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार की रात करीब 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के फर्श पर खून जैसा कुछ दिखाई दिया।
मंदिर में खून जैसा पदार्थ देख स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। देखते ही देखते इसकी जानकारी आसपास के इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी।
एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है। फर्श पर मिला पदार्थ वास्तव में खून है या कुछ और, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और एफएसएल की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।
#Hajipur #Vaishali #IndustrialArea #Police #FSL #HanumanTemple #BiharNews #BreakingNews #YoungIndiaNews