गोपालगंज:व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर न्यायिक पदाधिकारी के वाहन को रोककर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर कोर्ट के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी सुनील कुमार राम के बयान पर पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालूम हो कि गत 20 अगस्त की शाम को जमानतीय धाराओं में एक युवक को जमानत मिलने से नरक तीन महिलाएं और कुछ पुरुष न्यायिक पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज करने लगे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सभी हंगामा करने लगे और न्यायिक पदाधिकारी की गाड़ी को रोक दिया।शनिवार को सभी आरोपितों को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Bihar, India | Aug 23, 2026