संभागीय संयुक्त संचालक, संभाग भोपाल महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एच के शर्मा द्वारा वन स्टॉप सेंटर-1, जय प्रकाश चिकित्सालय 1250, तुलसी नगर का भ्रमण किया गया l उनके द्वारा वन स्टॉप सेंटर सखी की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली गई l भ्रमण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों एवं वन स्टॉप सेंटर के प्रशासक, काउंसलर, केस वर्कर के कार्यों का अवलोकन किया एवं दर्ज प्रकरणों एवं दी जा रही सहायता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। मिशन शक्ति डेशबोर्ड एवं MIS पोर्टल में प्रकरणों को दर्ज करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया । वन स्टॉप सेंटर में पंजीकृत महिलाओ को बेहतर एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए ।
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#bhopal