Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi

#प्रधानमंत्री ने जीवन की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास का दिया संदेश नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीवन की कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य, साहस और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा— “दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्। न दैवेन विपन्नार्थः पुरुषः सोऽवसीदति॥” प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए संदेश में कहा गया है कि जिस व्यक्ति के पास कठिन से कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने का संकल्प, लगन और साहस होता है, उसे जीवन की चुनौतियां आसानी से पराजित नहीं कर सकतीं। ऐसा व्यक्ति बिना रुके लगातार प्रयास करता है और अपने अटूट निश्चय के बल पर आगे बढ़ते हुए अंततः सफलता प्राप्त करता है। यह संदेश जीवन में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत न हारने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा देता है। स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), भारत सरकार प्रविष्टि तिथि: 13 अगस्त 2026, सुबह 7:37 बजे रिलीज: PIB Delhi

Sikanderpur, Ballia | Aug 14, 2026

MORE NEWS

बैरिया: गोपालनगर दियराचंल को कटान से बचाने के लिए 24 किमी लंबा रिंग बांध बनेगा, सांसद नीरज शेखर ने दिया भरोसा

बैरिया: गोपालनगर दियराचंल को कटान से बचाने के लिए 24 किमी लंबा रिंग बांध बनेगा, सांसद नीरज शेखर ने दिया भरोसा

Bairia, Ballia | Aug 18, 2026

#बलिया वर्षों का रिश्ता, कोर्ट की दहलीज पर बना तमाशा
बलिया: #बेल्थरारोड तहसील परिसर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने उस समय भावनात्मक और अप्रिय रूप ले लिया, जब ग्रामीण न्यायालय में तारीख पर पहुंची पत्नी का सामना पति से हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और अधिवक्ता की टेबल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
मामला महज पति-पत्नी के विवाद तक सीमित नहीं रहा बल्कि वर्षों पुराने रिश्ते में अब शक, भरोसे की कमी और एक-दूसरे पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों ने रिश्ते की नींव को हिला दिया है। दोनों ओर से चरित्र को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हैं। सच क्या है और आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पति-पत्नी ही बेहतर जानते हैं।
विवाद के बीच एक बेटे के भविष्य, दो बेटियों की सुरक्षा और परिवार के बिखरते रिश्तों की चिंता भी सामने आती है। खास बात यह कि एक-दूसरे के खिलाफ खड़े पति-पत्नी जब अपने बच्चों की बात करते हैं तो दोनों की आंखें नम हो जाती हैं। इसके साथ ही संपत्ति को लेकर अलग विवाद ने मामले को और उलझा दिया है।
ग्रामीण न्यायालय में मंगलवार को तारीख के दौरान पत्नी, अपने पति को सामने देखकर उखड़ गईं। ग्रामीण कोर्ट से निकलने के बाद अधिवक्ता की टेबल पर काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही। आवाजें बढ़ीं तो आसपास मौजूद लोग भी जमा हो गए। भीड़ में कुछ लोग पत्नी का पक्ष लेते नजर आए तो कुछ पति की बेचारगी देखते हुए मूकदर्शक बने रहे।
एक तरफ वर्षों के रिश्ते की कड़वाहट है, दूसरी तरफ उन बच्चों का भविष्य है, जिनके लिए कभी यही परिवार दुनिया था। अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि पति सही है या पत्नी, सवाल यह भी है कि आरोपों और अविश्वास की इस लड़ाई में सबसे ज्यादा कीमत आखिर किसे चुकानी पड़ेगी?
#followerseveryone #nonfollowersandfollowers 
#BeltharaRoad #Ballia #FamilyDispute #HusbandWifeDispute #CourtDrama #RelationshipCrisis #FamilyMatter #LegalDispute #MarriageConflict #TrustIssues #FamilyFuture #ChildrenFuture #PropertyDispute #RuralCourt #LocalNews #BalliaNews #UttarPradeshNews #BreakingNews

#बलिया वर्षों का रिश्ता, कोर्ट की दहलीज पर बना तमाशा बलिया: #बेल्थरारोड तहसील परिसर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने उस समय भावनात्मक और अप्रिय रूप ले लिया, जब ग्रामीण न्यायालय में तारीख पर पहुंची पत्नी का सामना पति से हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और अधिवक्ता की टेबल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मामला महज पति-पत्नी के विवाद तक सीमित नहीं रहा बल्कि वर्षों पुराने रिश्ते में अब शक, भरोसे की कमी और एक-दूसरे पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों ने रिश्ते की नींव को हिला दिया है। दोनों ओर से चरित्र को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हैं। सच क्या है और आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पति-पत्नी ही बेहतर जानते हैं। विवाद के बीच एक बेटे के भविष्य, दो बेटियों की सुरक्षा और परिवार के बिखरते रिश्तों की चिंता भी सामने आती है। खास बात यह कि एक-दूसरे के खिलाफ खड़े पति-पत्नी जब अपने बच्चों की बात करते हैं तो दोनों की आंखें नम हो जाती हैं। इसके साथ ही संपत्ति को लेकर अलग विवाद ने मामले को और उलझा दिया है। ग्रामीण न्यायालय में मंगलवार को तारीख के दौरान पत्नी, अपने पति को सामने देखकर उखड़ गईं। ग्रामीण कोर्ट से निकलने के बाद अधिवक्ता की टेबल पर काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही। आवाजें बढ़ीं तो आसपास मौजूद लोग भी जमा हो गए। भीड़ में कुछ लोग पत्नी का पक्ष लेते नजर आए तो कुछ पति की बेचारगी देखते हुए मूकदर्शक बने रहे। एक तरफ वर्षों के रिश्ते की कड़वाहट है, दूसरी तरफ उन बच्चों का भविष्य है, जिनके लिए कभी यही परिवार दुनिया था। अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि पति सही है या पत्नी, सवाल यह भी है कि आरोपों और अविश्वास की इस लड़ाई में सबसे ज्यादा कीमत आखिर किसे चुकानी पड़ेगी? #followerseveryone #nonfollowersandfollowers #BeltharaRoad #Ballia #FamilyDispute #HusbandWifeDispute #CourtDrama #RelationshipCrisis #FamilyMatter #LegalDispute #MarriageConflict #TrustIssues #FamilyFuture #ChildrenFuture #PropertyDispute #RuralCourt #LocalNews #BalliaNews #UttarPradeshNews #BreakingNews

Belthara Road, Ballia | Aug 18, 2026