
#रामनगर में संयुक्त संघर्ष समिति, की एक बैठक देवभूमि व्यापार मंडल सभागार में संपन्न हुई।
#बैठक में रामनगर के सरकारी अस्पताल की खस्ता हालत एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु जारी संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में 100 बेड के अस्पताल के मानकों के अनुरुप विशेषज्ञ डॉक्टरों, मेडिकल स्टॉफ एवं उपकरणों की कमी को पूरा करने के लिये संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा विगत 24 अगस्त को अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन के साथ चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड, विधायक रामनगर, महानिदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन प्रेषित किया गया था।
#लेकिन तब से अभी तक धामी सरकार के कानों पर जूं भी नहीं रेंगी है। अस्पताल अभी भी एकदम खस्ता हाल अवस्था में है। इससे क्षेत्र की गरीब और ग्रामीण जनता बहुत परेशान है।
वक्ताओं ने कहा कि स्पष्ट है कि धामी सरकार जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ऐसे में आंदोलन को विस्तारित करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता है।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि इस संबंध में आगे की रणनीति बनाने के लिये 10 सितम्बर को देवभूमि व्यापार मंडल सभागार में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जायेगा।
इस बैठक में देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, गिरीश चंद्र, रोहित रुहेला, सुमित कुमार,ललित उप्रेती शामिल रहे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar