रीवा के चाकघाट नगर परिषद की महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से कथित आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। ऑडियो में अधिकारी की आवाज में महिला से दो घंटे कमरे में साथ रहने की बात कही जा रही है। हालांकि, आवाज और बातचीत के संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त को शिकायत देकर CMO शंखधर पांडेय और अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उस पर गलत अपेक्षा पूरी करने का दबाव बनाया गया और इनकार करने पर नौकरी से हटा दिया गया। उसने 18 जून की घटना के CCTV फुटेज से जांच की मांग की है। महिला ने करीब छह महीने से वेतन नहीं मिलने और ईपीएफ राशि जमा नहीं होने का भी आरोप लगाया। उसने पूरे मामले की जांच, नौकरी बहाली और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
#Rewa #Chakghat #MadhyaPradesh #BreakingNews #WomenSafety