राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. स्कूल, कॉलेज, मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज एवं सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में योगाभ्यास के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. वहीं, झारखंड का राजकीय कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के स्वर्णजयंती दीक्षांत मंडप में हुआ.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राजकीय कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री एवं रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निदेशक शशि प्रकाश झा, राज्य की औषधि नियंत्रक ऋतु सहाय, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सरोज शर्मा, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जनसमूह के साथ योगाभ्यास किया. राज्य योग सेंटर की योग प्रशिक्षक डॉ अर्चना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया.
Namkum, Ranchi | Jun 21, 2026