महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 को
दशहरे पर होगा शस्त्र पूजन, सर्वसमाज के लोग होंगे शामिल
चूरूः शेखावाटी के संस्थापक व वीर योद्धा महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर मनाई जाएगी। महाराव शेखाजी संस्थान चूरू के तत्वावधान में होने वाला कार्यक्रम शेखावत कॉलोनी स्थित श्री करणी माता मंदिर में सुबह 8ः30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष डॉ. अमरसिंह शेखावत करेंगे। संस्था के संयोजक रतन सिंह ख्याली ने बताया कि जयंती समारोह के साथ दशहरे के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन भी किया जाएगा। समारोह में महाराव शेखाजी के शौर्य, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया जाएगा। कैप्टन मदन सिंह शेखावत ने सर्व समाज से समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक महाराव शेखाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।
#follower #nonfollowers #trending #highlight
#viralpost #meharavsekhji #dramarsingh
#fb
Churu, Churu | Oct 16, 2026