क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता, सड़क-पानी-बिजली सुविधाओं को मजबूत करने का करेंगे प्रयास : मोहन प्रजापत
जालोर। जिला परिषद वार्ड संख्या 2 से भाजपा प्रत्याशी मोहन उर्फ मोवाराम प्रजापत ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। गांवों में सड़क, पानी, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाना उनका लक्ष्य है। प्रजापत ने दावा किया कि भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजस्थान में भाजपा के प्रधान और जिला प्रमुख बनेंगे।
Jalor, Jalor | Nov 12, 2026