रात में पति के साथ कमरे में गई नवविवाहिता, सुबह मृत मिली😭😭😢 श्यामपुर के पास कऊपुरा
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक नवविवाहिता की शादी के चार महीने बाद संदिग्ध मौत के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने दामाद पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि नवविवाहिता रात में पति के साथ कमरे में सोने के लिए गई थी और सुबह मृत मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
#rip #miss #MPNews #MP #sad #RIPLegend