
शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, 2027 के बदलाव का बजा बिगुल : भाजपा मंडल रामपुर
भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित, भाजपा मंडल रामपुर ने दी बधाई
Bushahr Today TV
रामपुर/शिमला शिमला जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर बुशहर ने खुशी जताई है। भाजपा मंडल ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया और उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिमला जिला परिषद में मिली यह जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के परिणाम ने प्रदेश की राजनीति में बदलते माहौल के संकेत दिए हैं और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है।
पूर्व हिमकॉफेड चेयरमैन, वर्ष 2022 के भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौल सिंह नेगी ने कहा कि शिमला जिला परिषद का परिणाम प्रदेश में बदलते राजनीतिक माहौल का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस सरकार की नाकामियों से परेशान होकर अब बदलाव की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि यह विजय केवल जिला परिषद की जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक परिवर्तन की आहट भी है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, ननखरी भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार, सराहन मंडल अध्यक्ष महिंदर जैन, मंडल महामंत्री राममूर्ति चौहान व राजेंद्र ठाकुर, विजय शर्मा, दिनेश ख्मराल, जगदीश मेहता, रूपेश्वर, मंडल उपाध्यक्ष चेतन पाकला, महेंद्र मेहता, वीना नेगी, दीप नेगी, सुरेंद्र कुमार, नेक राम, यशपाल पल्सर, विजय गुप्ता, पार्षद नीतिका गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पुरुषोत्तम सिंह, कपिल जगतू, देशराज हुडन, चांद गौतम, हेमंत शैली, पार्षद सुंदर लाल, युवा नेता हैप्पी शर्मा, सूर्यांश सोनी, शुभम चौधरी और मीडिया प्रभारी तिलक राज सहित अन्य भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी।
भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला परिषद की यह जीत संगठन की एकजुटता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचेगी
Rampur, Shimla | Sep 10, 2026